प्रिय मेनस्ट्रीम मीडिया व् सोशल मीडिया के योद्धाओं, एक युवा बॉलीवुड अभिनेता की आत्महत्या पर आपका शोक व्यक्त करना ठीक है........
लेकिन यदि उसके बाद आपके पास थोड़ा समय और हो तो भारत भूमि की रक्षा करते हुए कल भारतीय सेना के इस वीरगति प्राप्त करने वाले योद्धा के बलिदान को भी याद कर लीजिएगा। इसने अपने या परिवार के लिए नहीं बल्कि देश की आन बान और शान के लिए अपनी हँसते हुए अपने जान दी है, ताकि आप सकुशल अपनो घरों में रह सकें।
यह भले कोई मॉडल व् ग्रीक गॉड जैसे लुक्स का धनी नहीं था, भले इसके पास स्टारडम और ग्लैमर नहीं था, भले यह आपकी स्क्रीन पर हीरो का अभिनय करते आपको नहीं दिखा, इसने भले कभी आपका मनोरंजन नहीं किया, किंतु वास्तव में एक सच्चे हीरो की तरह आपके देश की रक्षा में ही इसने अपना सर्वस्व लुटाया है। वास्तव में देखा जाय तो एक सच्चा राष्ट्रवीर, देश का एक सच्चा हीरो यही है। जिस पर हर एक भारतीय को गर्व है। और हर भारतीय सीना तान कर शान से कह सकता है कि ये ही मेरे देश का असली हीरो है।