योगेंद्र सिंह's Album: Wall Photos

Photo 1 of 3 in Wall Photos

*आज का भजन*

*वर दे माँ*
●●●●●●●

हे अष्ट भुजा धारी वर दे
हे रमा उमा काली वर दे
हे जगजननी श्री जगदम्बे
हे माँ खप्पर वाली वर दे

सम्भल दे बल दे यूक्ति दे
निर्मलमन निर्णय शक्ति दे
सुज्ञानज्योती जला कर के
विश्वास आस्था भक्ति दे

संघर्ष में  अविरल फुर्ती दे
श्रम ऊर्जा क्षमता शक्ति दे
घन घोर परिश्रम की डोरी
धर सफल बने मां यूक्ति दे

माँ सदभाषाण सदबुद्धि दे
निर्भयवाणी अभिव्यक्ति दे
अन्याय देखते लड़ जाऊँ
ऐसी साहस मन शक्ति दे

यश दे धन दे अरु गौरव दे
श्रुति वेद पुराणिक सौरभ दे
माँ वीणा वादिनी ब्रम्हसुता
वाणी में छन्द का कलरव दे

हे माँ समता दे सहमति दे
उद्धार सुधार दे सुमति दे
मेरे देश को मेरे भारत को
निर्विघ्न निरन्तर प्रगति दे


योगी योगेंद्र

सभी भक्तजनों को माता रानी
का आशीर्वाद मिले प्रभु राम
की कृपा मिले