प्रदीप हिन्दू योगी सेवक's Album: Wall Photos

Photo 79 of 3,082 in Wall Photos

|| चतुर्भुज मंदिर - ओरछा - मध्य प्रदेश ||
|| बना था श्री राम के लिए और पूजा होने लगी श्री विष्णु की, अद्भुत कहानी ||

इस मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा होती है।

लेकिन इसके पीछे एक बहुत ही मजेदार किस्सा है। इस मंदिर को १५५८ ई. से १५७३ ई. के बीच राजा मधुकर शाह द्वारा बनवाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओरछा के तत्कालीन महाराज मधुकर शाह बांके बिहारी यानि भगवान कृष्ण के उपासक थे, जबकि महारानी भगवान राम की उपासना करते थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद होता था।

एक दिन महारानी ने यह निर्णय किया कि वे अपने प्रदेश में भगवान राम की स्थापना करवाएंगी। इसी कारण वे राजा को बिना बताए अयोध्या निकल गईं, जहां घोर तपस्या करने के बाद भगवान राम उनके साथ बाल अवस्था में चलने को राजी हो गए। ओरछा छोड़ने से पहले महारानी ने अपने सेवकों को चतुभरुज मंदिर का निर्माण करवाने का आदेश दिया था। उधर जब राजा को रानी के चले जाने का पता चला, तो उन्होंने उनकी अनुपस्थिति में चतुर्भुज मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा करवाया।

कुछ साल बाद रानी भगवान राम को लेकर ओरछा पहुंची और अपने महल में रखा। जब चतुर्भुज मंदिर में उनकी स्थापना की बात हुई, तो भगवान राम ने महल छोड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद उनकी स्थापना वहीं हुई और रानी का महल राम राज मंदिर बन गया। अब चूंकि चतुर्भुज मंदिर बनकर तैयार हो गया था, तो वहां राजा और रानी ने मिलकर भगवान विष्णु की स्थापना करवाई। इसके बाद से वहां भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।