प्रदीप हिन्दू योगी सेवक's Album: Wall Photos

Photo 873 of 3,082 in Wall Photos

#गिलोय_का_रस

अगर आपको गिलोय का तना मिल गया है तो आप इसके छोटे-छोटे पीस काट लें। इन्हें अच्छी तरह से धोकर दो ग्लास पानी में उबाल लें। पानी को उबाल कर आधा कर लें। फिर इसे ठंडा करके पिएं. आप रोज एक ग्लास गिलोय जूस पी सकते हैं।

गिलोय का काढ़ा:-

२ इंच अदरक, ३-४ तुलसी के पत्ते, गिलोय के दो छोटे टुकड़े और २-३ काली मिर्च लें। अब दो ग्लास पानी में अदरक, तुलसी और गिलोय मिलाएं. पानी को उबालकर आधा कर लें। इसमें काली मिर्च और लौंग डालकर ढक दें। अब ५-१० मिनट के बाद छानकर इस पानी को गुनगुना करके पिएं। दिन में १ ग्लास गिलोय का काढ़ा पीया जा सकता है।

गिलोय कब और किस समय लें:-

गिलोय लेने का सही समय सुबह खाली पेट होता है। यदि हम गिलोय का काढ़ा या चाय पीते हैं तो इसे भी सुबह खाली पेट ले सकते हैं। इसे रोजाना लेने से जलन की समस्या दूर होती है, साथ ही प्लेटलेट्स का काउंट बढ़ता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल होती है और इम्युनिटी बढ़ती है, जो हमारी हर तरह के वायरस से रक्षा करती है।