Santosh Hindustani 's Album: Wall Photos

Photo 207 of 591 in Wall Photos

सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले में पटना से जांच करने गयी बिहार पुलिस के 04 अधिकारियों को पहले तो महाराष्ट्र पुलिस ने एक जीप तक की व्यवस्था नही की।

मज़बूरी में बिहार पुलिस के SP स्तर के अधिकारी आटो रिक्सा से जांच के लिये मुंबई मे टहल रहे थे। यहां तक तो मामला ठीक था।

लेकिन आज महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने तो जांच अधिकारियों के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया है। उनको पुलिस के जवान इस तरह घेरे हुए थे जैसे वह जांच अधिकारी न होकर स्वयं आपराधी हों। उन्हे मीडिया से भी बात करने से रोका गया।

आश्चर्य की बात यह है की सुशांत सिंह के हत्या के बाद मुंबई पुलिस यह दावा करती रही की उसने सारा सामान अपने कब्जे मे ले लिया है लेकिन जब बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस से सुशांत के लैपटाप और फोन की मांग की तो मुंबई पुलिस ने कहा की उसके पास ये दोनों चीजे नहीं हैं। अब प्रश्न यह उठता है की इतने महत्वपूर्ण वस्तु पर पुलिस की 40 दिन बाद भी निगाह क्यू नहीं गयी??

वहीं सुशांत के चौकीदार ने कहा है की रिया चक्रवर्ती (फिलहाल महेश भट्ट की गर्लफ्रेंड) के घर वाले भी सुशांत के घर पर रहने लगे थे और सुशांत के घर वालों को आने जाने पर अप्रत्यक्ष तरीके से रोक लग गयी। घर में खूब पार्टिया होती थी जिसमे पैसा साहब का यानी सुशांत का इस्तेमाल होता था जबकी साहब ज्यादातर इन पार्टियों मे भाग लेने के बजाय एक रुम मे चुपचाप या तो सोये रहते थे या फिर पड़े रहते थे।

CCTV के फूटेज़ के अनुसार हत्या के समय हुए पार्टी में महाराष्ट्र के सबसे बड़े नेता का पुत्र भी उस पार्टी मे आया था। साथ ही सुशांत के खाते से 17 करोड़ रुपये भी गायब हुए हैं।

सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता ने स्वीकार किया है की सुशांत रिया को लेकर बेहद परेशान थे और रिया बेहद डोमीनेटींग प्रवृत्ति की थी।

आज इसी क्रम में महेश भट्ट की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का एक विडियो सामने आया है जिसमे वह कह रही है की उसने अपने ब्वायफ्रेंड के माध्यम से निर्माताओं से पैसे वसूले हैं और साथ ही यह भी कहा है की वह असली गुण्डा है। इस दौरान उसने यह भी कहा की इन सब बातों को रिकार्ड नहीं करना। सम्भवतः किसी ने चुपके से यह विडियो रिकार्ड किया है। इस विडियो से यह समझ में नहीं आया की रिया ने वसूली की बात अपने वर्तमान ब्वायफ्रेंड के बारे मे कहा है की पुराने के बारे में।

इन सबके बीच महाराष्ट्र पुलिस द्वारा मामले को हल्के में लेना, गृह मंत्री द्वारा CBI जांच की मांग ठुकराना, रिया, महेश भट्ट, खान गैन्ग, पंजाबी गिरोह पर लगातार आरोप लगने के बाद भी एकदम चुप्पी कायम रखना और अब बिहार पुलिस के साथ असहयोग करना यह बता रहा है की सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले से राजनिती के बड़े नाम और बालीवुड के गिरोह के तार कहीं न कहीं पुख्ता तरीके से जुड़े हैं। जिस कारण रोज़ सोशल मीडिया और मीडिया मे मामला उछलने के बावजूद एंटी हिन्दी, एंटी इंडियन लाबी गलती से भी इस मुद्दे पर बोलना नहीं चाहती।

शायद सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले की जांच से बालीवुड रूपी गटर का वह ढक्कन खुल सकता है जिससे फैली बदबू से हिन्दी बेल्ट के लोगों का बालीवुड पर विश्वास सदैव के लिये समाप्त हो सकता है।
साभार