प्रदुमन राय (भूमिहार_ब्राह्मण)'s Album: Wall Photos

Photo 8 of 14 in Wall Photos

देश के महानायक मेजर जनरल गगन दीप बक्शी ( G D Bakshi ) जी

आपने अक्सर टीवी चैनलों पर डिबेट में इन्हें देखा होगा और उनके गुस्से से भी प्रत्यक्षीकरण किया होगा। ये गुस्सा कोई बनावटी नहीं है या सिर्फ टीवी पर दिखाने के लिये नहीं है। ये सच्चे राष्ट्रभक्त हैं। इनकी विशेषतायें :

१. मेजर जनरल गगनदीप बक्शी जी एक वॉर हीरो रहे हैं।
२. उन्होंने अपने आँखों के सामने अपने बटालियन/ग्रुप/यूनिट/कंपनी के जवानों को पाकिस्तान स्पोंसर्ड टेररिज़्म के लिए देश की रक्षा में शहीद होते देखा है।
३. ये गुस्सा इसलिए दीखता है की हम सक्षम होते हुए भी दुश्मनो को चढ़ के जवाब नहीं दे पाते हैं।
४. आज कुछ घटिया से देशद्रोही नेता इनके इस गुस्से का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

कुछ बातें मेजर जनरल (डॉ.) गगनदीप बक्शी साहब के बारें में आपलोगों को पता होना चाहिए जो आप नहीं जानते हैं :

1. विशिष्ट सेवा पदक (VSM)
2. सेना पदक (SM)
3. DGMO में 2 कार्यकाल
4. मुख्यालय उत्तरी कमान में 1st BGS (IW)
5. सैन्य अभियानों पर कई किताबें लिखीं
6. IMA, DSS कॉलेज वेलिंगटन (NZ) में एक शिक्षक बने
7. इनके पिता श्री SD Bakshi जी ने भी सेना में सेवा की
8. 1965 के भारत पाक युद्ध में अपने 23 साल के बड़े भाई कैप्टन रमन बख्शी को खो दिया

मेजर जनरल (डॉ.) गगनदीप बख्शी एक युद्ध के दिग्गज हैं जिन्हें अपनी सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा और सेना पदक से कश्मीर में अपने आतंकी अभियानों के लिए सम्मानित किया गया है।

उनकी नियुक्ति सेना में 1971 में हुयी थी और उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कारगिल में उन्होंने बटालियन की कमान संभाली और पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

इससे पहले कि कोई उन्हें नीचा दिखायें आपको ये याद रखना होगा कि वह एक युद्ध नायक हैं और अत्यंत सम्मान के हकदार हैं । मेजर जनरल गगनदीप बख्शी जी आपकी देश सेवा, त्याग, और निष्ठा के लिए देश आपको "सैल्यूट" करता है।

#जय_हिन्द