Ghanshyam Prasad's Album: Wall Photos

Photo 432 of 5,346 in Wall Photos

अभी मैं सोनी बीबीसी अर्थ चैनल पर विशाल मेकांग नदी जो हिमालय से निकलती है और चीन से होती हुई कंबोडिया पार करके वियतनाम में विशाल मेकॉन्ग डेल्टा बनाती है उस पर प्रोग्राम देख रहा था

कंबोडिया और वियतनाम के लिए मेकांग नदी इतनी महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि इसी नदी के अनुसार कंबोडिया और वियतनाम का मौसम निर्धारण होता है

मैकांग नदी कंबोडिया के बीच में एक बेहद विशाल झील बनाती है वह झील इतना बड़ा है कि जब आप उसे देखेंगे तब लगेगा कि यह कोई विशाल समुद्र है

उस झील के एरिया का आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि उस झील से 20 लाख लोगों की आजीविका चलती है मतलब 20 लाख लोग उसी झील पर निर्भर है

और मैंकांग नदी का जो डेल्टा है उस डेल्टा पर वियतनाम के 10 लाख लोगों का आजीविका चलता है

मेकांग नदी पूरे कंबोडिया और वियतनाम को हरा भरा रखती है कंबोडिया वियतनाम की पूरी खेती मेंकंग नदी पर निर्भर है

लेकिन चीन ने अपने एरिया में मेकांग नदी पर एक विशाल डैम बना दिया है और एक विशाल डैम बनाने के बाद वह 20 और छोटे-छोटे डैम बनाने की प्लानिंग कर रहा है ताकि मैंकांग नदी का एक बूंद पानी कंबोडिया में ना जाए

सबसे आश्चर्यजनक बात यह कंबोडिया सरकार को पूरी तरह से अपना गुलाम बना लिया है कंबोडिया की जनता सड़कों पर उतर कर चीन के खिलाफ बगावत कर रही है उधर वियतनाम की सरकार और वियतनाम की जनता दोनों चीन के खिलाफ हैं