भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच रविवार को जब भारत का एक जासूस सैटेलाइट तिब्बत के ऊपर से गुजरा तो चीन की हालत खराब हो गई।
सैटेलाइट चीन के कब्जे वाले तिब्बत के ऊपर से गुजरा था। इसके बाद चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी सेना जुटानी शुरू की दी।
बताया जा रहा है कि इस सैटेलाइट ने अच्छी खासी जानकारी जुटाई है। इसके बाद चीन में हड़कंप मच गया है।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि यह भारत का जासूस सैटेलाइट हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के पास स्थित तिब्बत के उस हिस्से के ऊपर से गुजरा है, जो चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के कब्जे में है।
इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस सिस्टम ‘कौटिल्य' से लैस यह सैटेलाइट दुश्मनों के रेडियो सिग्लन का आसानी से पढ़ लेता है। इसे इसरो ने बनाया है।