आज दिल्ली के उसमानपुर थाने में फैज खान के खिलाफ साध्वी रेणुका जी ने FIR दर्ज करा दी है। पहले इस सख्श के द्वारा भगवान श्री राम के अयोध्या में बहुप्रतीक्षित भव्य मंदिर निर्माण के शुभ अवसर को अपने राजनीतिक महात्वाकांक्षा के लिए उपयोग कर देशभर में अराजकता फैलाने की कोशिश की गई और जब इससे आहत होकर एक दलित साध्वी महिला रेणुका जी ने इसे रोकने की कोशिश की तो इसने उनके साथ बद्तमीजी करके उनका मानमर्दन किया, उन्हें अपमानित करके प्रताड़ित किया। इसी से दुखी होकर आज रेणुका जी ने दिल्ली के शास्त्री पार्क के उसमानपुर थाने में इस बहुरूपिया फैज खान के खिलाफ FIR दर्ज करवा दिया है। रेणुका जी को इस पावन और साहसिक कार्य के लिए कोटि-कोटि साधुवाद। भगवान श्री राम के आशीर्वाद से उन्हें इस धर्मयुद्ध में विजय प्राप्त हो।