Sushil Chaudhary's Album: Wall Photos

Photo 27 of 1,342 in Wall Photos

भगवान शिव का गहना रुद्राक्ष की जितनी ज्यादा मान्यता है। उतना ही इसके नाम पर आज गोरखधंधा चल रहा है। असली रुद्राक्ष की पहचान के तरीके जान कर आप सतर्क हो जायेंगे और ठगी से बचेंगे। आज कल बहुतायत में लकड़ी को रुद्राक्ष का रूप देकर खूब ठग किया जा रहा है। रुद्राक्ष के वृक्ष ज्यादातर नेपाल में उगते है। भगवान शिव के मंत्र जप रुद्राक्ष की माला से ही किया जाते है।

१- जल में उबाले :

यदि असली रुद्राक्ष को आप जल में डालकर एक घंटे उबाले | यदि इस बीच उसका रंग नही गया और उसपे कोई असर नही हुआ तो वह असली रुद्राक्ष है।

२- पानी में डुबाये :

यदि आप पानी में रुद्राक्ष को डाले और वह डूब गया तो वह असली हो सकता है। शीशम की लकड़ी से बने रुद्राक्ष भी पानी में डूब जाते है। हलाकि कच्चा रुद्राक्ष भी पानी में तैरता है। अत: ध्यान से देखे की यह कच्चा तो नही है।

३- रुद्राक्ष का नाचना :

यदि रुद्राक्ष जो ताम्बे के सिक्को के बीच रखा जाये। फिर सिक्के को ऊपर से दबाने पर यदि यह नाचने लगे तो वह असली होता है।

४- सुई से पहचान :

यदि किसी रुद्राक्ष को सुई से खुरचने पर उसमे रेशे निकलने लगे तो वो असली होता है।

५- सरसों के तेल से पहचान :

यदि इस पर कुछ बुँदे सरसों का तेल डाले और उसे हाथ से घिसे। यदि रंग चमकदार हो गया तो वो रुद्राक्ष असली हो सकता है। ध्यान रखे उसका रंग नही छुटे।

६- रुद्राक्ष की ऊपरी सतह :

असली रुद्राक्ष में उपरी सतह उबड खाबड़ प्राकृतिक रूप से होती है। यदि इसमे समतल पठार है तो वह मनुष्य द्वारा बनाया गया नकली है।

७- सस्ते और महंगे से पहचान :

रुद्राक्ष के जितने कम मुख होंगे वो उतना ही महंगा होता है | एकमुखी सबसे महंगा है जो बहुत ही कम मिलता है | यदि कोई 500 रुपए से कम में आपको रुद्राक्ष बेच रहा है तो हो सकता है वो नकली हो |

ॐ नमः शिवाय