Sushil Chaudhary's Album: Wall Photos

Photo 1,056 of 1,342 in Wall Photos

#विष्णु_सहस्रनाम के लाभ -

विष्णु सहस्रनाम में विष्णु को शम्भु, शिव, ईशान और रुद्र के नाम से सम्बोधित किया है, जो इस तथ्य को प्रतिपादित करता है कि शिव और विष्णु एक ही है। विष्णु सहस्रानम में प्रत्येक नाम के एक सौ अर्थ से कम नहीं हैं, इसलिए यह एक बहुत प्रकांड और शक्तिशाली मंत्र है ।।

#विष्णु_सहस्रनाम_उद्ग्म_स्रोत

विष्णु सहस्रनम की उत्पत्ति महाकाव्य महाभारत से मानी जाती है, जब पितामह भीष्म, पांडवों से घिरे मौत के बिस्तर पर अपनी मृत्यु का इंतजार कर रहे थे, उस समय युधिष्ठिर ने उनसे पूछा, "पितामह! कृपया हमें बताएं कि सभी के लिए सर्वोच्च आश्रय कौन है? जिससे व्यक्ति को शांति प्राप्त हो सके, वह नाम कोनसा है जिससे इस भवसागर से मुक्ति प्राप्त हो सके, इस सवाल के जबाब में भीष्म ने कहा की वह नाम विष्णु सहस्रनाम है ।

#ज्योतिषीय_लाभ :-

यह नकारात्मक ज्योतिषीय प्रभावों को वश में करने में मदद करता है, इनमें उन दोषों को शामिल किया जाता है जो जन्म समय की ग्रहों की खराब स्थिति से उत्पन्न होते हैं, विष्णु सहस्त्रनाम बुरी किस्मत और श्राप से दूर कर सकता है। आपका कोई भी ग्रह अशुभ हो, विष्णु सहस्रनाम आपके हर ग्रहदोष को दूर करता है ।। जो व्यक्ति विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करता है उसका भाग्य हमेशा उसका साथ देता है।

#रक्षात्मक कवच

भगवान विष्णु का नाम दुर्भाग्य, खतरों, काला जादू, दुर्घटनाओं और बुरी नज़रों से व्यक्ति की रक्षा करने के लिए एक बहुत शक्तिशाली कवच की तरह कार्य करता है और दुश्मनों की बुरी योजनाओं से मन और शरीर की सुरक्षा करता है।

#सन्तति_के_सहायक

विष्णु सहस्रनाम इतना प्रभावशाली है की यह बांझपन को भी दूर कर सकता है ।।

अगर आप विष्णु सहस्रनाम पढ़ नही सकते, तो उसे सुने । यह श्रवण मात्र से भी लाभ देता है ।।

इस मंत्र के जाप से श्री हरि की कृपा मिलती हैं सारे काम आसानी से बनने लगते हैं ।। इस मंत्र का जाप कभी भी किया जा सकता हैं परन्तु गुरुवार से करना शुभ माना जाता हैं।। यदि संस्कृत भाषा में पाठ कठिन हो तो हिंदी में भी भगवान के नामों का जाप किया जा सकता है ।। इस पाठ को प्रातः में करने भगवान विष्णु का ध्यान करने से बहुत लाभ होता हैं.जितने भी दिन भवन विष्णु का सहस्त्रनाम का पाठ करें , सात्विक वैष्णव भोजन ग्रहण करें. इस पाठ को करने के लिए प्रातः उठकर स्नानादि के पश्चात् पीले वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु को चने गुड या पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए तथा बृहस्पतिवार की रात्रि में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए ।।