brijendrakumar199607's Album: Wall Photos

Photo 14 of 23 in Wall Photos

#चरणामृत
एक पुरुषने महिलासे पूछा; तेरी जाति क्या है?
महिलाने पूछा; एक मां की या एक महिला की?
उसने कहा; दोनों की बताओ..!
तब महिलाने मुस्कान बिखेरी और पूरे धैर्यसे बताया..
देखो, एक महिला जब माँ बनती है, तो वो जाति विहीन हो जाती है।

* जब एक मां अपने बच्चे का लालन पालन करती है,अपने बच्चे की गंदगी साफ करती है, तो वो *शूद्र* हो जाती है..

* वो ही बच्चा बड़ा होता है, तो मां नकारात्मक ताकतों से उसकी रक्षा करती है, तो वो *क्षत्रिय* हो जाती है..

* जब बच्चा और बड़ा होता है, तो मां उसे शिक्षित करती है, तब वो *ब्राह्मण* हो जाती है..

* और अंत में जब बच्चा और बड़ा होता है तो मां उसके आय और व्यय में उसका उचित मार्गदर्शन कर अपना *वैश्य* धर्म निभाती है..

तो हुई ना एक महिला या मां जाति विहीन..?
उत्तर सुनकर पुरुष अवाक् रह गया।
उसकी आँखों में महिलाओं के लिए सम्मान व आदर का भाव था और महिला को अपने मां और महिला होने पर गर्व का अनुभव हो रहा था..!!

#नारायण_नारायण !