ashok mishra's Album: Wall Photos

Photo 78 of 803 in Wall Photos

सत्यनिष्ठा
हम साधारण लोगों का भगवान से एक प्रश्न रहता है,अच्छे लोगों के साथ ही बुरा क्यों होता है |
परन्तु प्रश्न बदल दें ,अच्छे लोग का बुरा समय आता है तब क्या होता है | बुरा समय उसे आग में तपाकर कुन्दन बन कर निकालता है| सत्यनिष्ठा से विपरीत परिस्थिति का सामना करने की प्रवृति पैदा होती है |यह सत्यनिष्ठा हमारे अच्छे कर्मो से आती है |ऐसा एक दिन में नहीं होता है | अच्छे कर्म अर्थात सत्कर्म ! करना बहुत ही कठिन है ,छोड़ना उतना ही सरल लेकिन दुष्कर्म करना सरल है छोड़ना कठिन होता है | अब आप पर निर्भर होता है,आप सरल रास्ता चुनते हैं या कठिन |
जैसे ही कठिन का नाम आता है तो अज्ञात भय का संचार होता है ,वह विद्युत् तरंग के तरह स्पंदन करती है |उस समय यही सत्यनिष्ठा हमारे भीतर कठिनाई से सामना करने की प्रवृति पैदा करती है | यही प्रवृति हमें आत्मविश्वास देता है , इसी आत्मविश्वास से हम महान कार्यों की उपलब्धियां अपने नाम कर लेते हैं |
अशोक मिश्र