ashok mishra's Album: Wall Photos

Photo 99 of 803 in Wall Photos

स्थान बदलने से,घर बदल जाता है,वातावरण बदल जाता है,आसपास के लोग बदल जाते है,जीवन की गति बदल जाती है| अपना प्रभाव बदल जाता है |कुछ बदलना पड़ता है जीवन के लिएतो अपना विचार और स्वभाव|
लेकिन कुछ नहीं बदलता है तो वह है जन्मजात गुण,जैसे हिम्मत,उदारता,प्रेम,स्वचरित्र जो हमारे साथ ही रहता है| बदले हुए परिवेश में आपका व्यक्तिगत गुण ही आपको अपने अनुरूप वातावरण बनाने में सहयोग करता है|
सक्रियता ऐसा हथियार हमारे पास है,जो हमेशा ,हमें सहयोग करता है|हर विपरीत परिस्थिति से बाहर निकाल कर लाता है| जीवन है तो समस्या आती रहती है |उसके समाधान का दो उपाय है |
भाग लो(भाग जाना)
भाग लो(सम्मिलित होना) अब स्वविवेक पर निर्भर करता है |हमें क्या करना है|

मैंने जीवन को बहुत नजदीक से देखा है ,उससे जो अनुभव प्राप्त हुआ उसी का एक स्वरूप है | ताकि दूसरे को यह कष्ट नहीं सहना पडे़|
अशोक मिश्र|