Praveen Prasad's Album: Wall Photos

Photo 227 of 309 in Wall Photos

शिव
===========
भगवान शिव वनस्पति प्रिय हैं,भगवान शिव को सबसे अधिक बिल्व पत्र प्रिय हैं ,इसके अतिरिक्त अनेक पुष्प व पत्र शिवजी को अर्पण किये जाते है,, इस श्रावण मास में इन्हें जरूर लगाएं...।

1. बिल्व वृक्ष के आसपास सांप नहीं आते ...।
2. अगर किसी की शव यात्रा बिल्व वृक्ष की छाया से होकर गुजरे तो उसका मोक्ष हो जाता है ...।
3. वायुमंडल में व्याप्त अशुध्दियों को सोखने की क्षमता सबसे ज्यादा बिल्व वृक्ष में होती है ...।
4. चार, पांच, छः या सात पत्तो वाले बिल्व पत्र पाने वाला परम भाग्यशाली और शिव को अर्पण करने से अनंत गुना फल मिलता है ...।
5. बेल वृक्ष को काटने से वंश का नाश होता है एवं बेल वृक्ष लगाने से वंश की वृद्धि होती है....।
6. सुबह शाम बेल वृक्ष के दर्शन मात्र से पापो का नाश होता है...।
7. बेल वृक्ष को सींचने से पित्र तृप्त होते है...।
8. बेल वृक्ष और सफ़ेद आक् को जोड़े से लगाने पर अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति होती है....।
9. बेल पत्र और ताम्र धातु के एक विशेष प्रयोग से ऋषि मुनि स्वर्ण धातु का उत्पादन करते थे ...।
10. जीवन में सिर्फ एक बार और वो भी यदि भूल से भी शिव लिंग पर बेल पत्र चढ़ा दिया हो तो भी जीव सभी पापों से मुक्त हो जाते है ....l
11. बेल वृक्ष का रोपण, पोषण और संवर्धन करने से महादेव से साक्षात्कार करने का अवश्य लाभ मिलता है...।
कृपया बिल्व पत्र का पेड़ जरूर लगाये ...बिल्व पत्र तोड़ते समय पेड़ को क्षति न पहुचाएं...।

अन्य वनस्पतियां
1. #आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है...।
2. #चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है...।
3. #अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है...।
4. #शमी पत्रों (पत्तों) से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है...।
5. #बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है...।
6. #जूही के फूल से शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती...।
7. #कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं...।
8. #हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है...।
9. #धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
10.#दूर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है...।

आप भी कुछ बताए
#हर_हर_महादेव