Amit Kishore Kapoor's Album: Wall Photos

Photo 116 of 191 in Wall Photos

. ॐ श्री परमात्मने नमः

श्री गणेशाय नम:

राधे कृष्ण

कर्म किसके द्वारा होते हैं, उनके होने में कौन कारण है? इस पर श्रीकृष्ण प्रकाश डालते हैं--

प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः।
अहंकारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते॥
( श्रीमद्भागवत गीता अ० ३- २७ )

हिन्दी अनुवाद -
वास्तव में सम्पूर्ण कर्म सब प्रकार से प्रकृति के गुणों द्वारा किए जाते हैं, तो भी जिसका अन्तःकरण अहंकार से मोहित हो रहा है, ऐसा अज्ञानी 'मैं कर्ता हूँ' ऐसा मानता है |

व्याख्या-
आरम्भ से पूर्ति पर्यन्त कर्म प्रकृति के गुणों द्वारा किये जाते हैं फिर भी अहंकार से विशेष मूढ़ व्यक्ति 'मैं कर्ता हूँ'- ऐसा मान लेता है | यह कैसे माना जाए कि आराधना प्रकृति के गुणों द्वारा होती है? ऐसा किसने देखा? अगले सत्र में मित्रों |

हरी ॐ तत्सत् हरि:।

ॐ गुं गुरुवे नम:

शुभ हो दिन रात सभी के।