RAGHUBAR DAYAL PANDEY's Album: Wall Photos

Photo 3 of 6 in Wall Photos

*हमारा आज का- गाँव*

*सावन की पुरवईया गायब ..पोखर,ताल, तलईया गायब...!*
*कट गये सारे पेड़ गाँव के.. कोयल और गौरईया गायब...!*
*कच्चे घर तो पक्के बन गये.. हर घर से आँगनइया गायब...!*
*सोहर, कजरी ,फगुवा भूले.. बिरहा नाच नचईया गायब...!*
*नोट निकलते ए टी म से....पैसा , आना ,पईया गायब...!*
*दरवाजे पर कार खड़ी हैं.. बैल,, भैंस,,और गईया गायब...!*
*सुबह हुई तो चाय की चुस्की.. चना-चबैना ,लईया गायब...!*
*भाभी देख रही हैं रस्ता.... शहर गए थे, भईया गायब*।।