Dr. Praveen Kumar Shastri's Album: Wall Photos

Photo 12 of 424 in Wall Photos

!!!---: आत्मा की छाया प्राण :---!!!!
==========================

संकलनकर्ता :--- योगाचार्य डॉक्टर प्रवीण कुमार शास्त्री

"आत्मन एव प्राणो जायते । यथैषा पुरुषे छायैतस्मिन्नेतदाततं मनोकृतेनायत्यस्मिञ्छरीरे ।।"
(प्रश्नोपनिषद् ३/३)

शब्दार्थ

आत्मनः --- आत्मा से
एषः --- यह
प्राणः --- प्राण
जायते--- उत्पन्न होता है,
यथा--जैसे
पुरुषे --- पुरुष में
(के साथ रहने वाली)
छाया---- छाया
एतस्मिन् --- इस (आत्मा) में
एतत् --- यह (प्राण तत्व)
आततम्--- फैला, साथ लगा
मनोकृतेन ---मन द्वारा (मन की प्रेरणा से) किए हुए कर्म से,
आयाति --- आता है,
अस्मिन् ---इस
शरीरे --- शरीर में
संकलनकर्ता :--- योगाचार्य डॉक्टर प्रवीण कुमार शास्त्री

अर्थ

आत्मा से प्राण की उत्पत्ति होती है । जैसे पुरुष के साथ छाया लगी है, इसी प्रकार आत्मा के साथ प्राण लगा है ।पुरुष से छाया की उत्पत्ति है । आत्मा से प्राण की उत्पत्ति है । मन के किए से वह इस शरीर में आता है । मन की वासनाएं रस्सी बनकर आत्मा को शरीर में खींच लाती है ।आत्मा शरीर में आया नहीं कि प्राण चलने लगा ।

संकलनकर्ता :--- योगाचार्य डॉक्टर प्रवीण कुमार शास्त्री

वस्तुतः मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है । यदि मन संसार में लग जाता है तो व्यक्ति बंधन में फंसता है और यदि मन परमात्मा में लग जाता है, अध्यात्म में लग जाता है, धर्म में लग जाता है तो व्यक्ति मुक्ति को प्राप्त करता है । इसीलिए संस्कृत में एक कहावत है :---

"मन एव कारणं बन्धनमोक्षयोः"

योगाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शास्त्री

http://swadhyayah.blogspot.com/2020/07/blog-post.html?m=1