Sanjay Oza's Album: Wall Photos

Photo 1,448 of 2,149 in Wall Photos

03 अगस्त 2020 को सुबह 9.28 बजे के बाद किसी भी समय रक्षा सूत्र(राखी) बांधा जा सकता है।
यद्यपि रक्षा बंधन(राखी बांधने) का सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 01.48 बजे से शाम 04.29 बजे तक रहेगा।
दूसरे शुभ मुहूर्त की बात करें तो ये शाम 07.10 बजे से रात 09.17 बजे तक रहेगा। कल यह रक्षा बंधन पर्व रात 09.17 PM तक मनाया जा सकता है।

महत्व:
रक्षा बंधन पर्व से जुड़ी एक प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार एक बार देवताओं और असुरों में युद्ध चल रहा था। जिसमें देवराज इन्द्र को देवताओं की स्थिति कमजोर लगने लगी थी। तब देवराज इंद्र की पत्नी इन्द्राणी ने देवताओं के हाथ में रक्षा कवच बांधा... जिसके बाद देवताओं ने घनघोर युद्ध किया और देवताओं की विजय हुई। माना यह जाता है कि उसके उपरान्त ही यह रक्षा विधान श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर प्रतिवर्ष परम्परागत ढंग से शुरू किया गया था।