Sambhav Jain's Album: Wall Photos

Photo 2,545 of 2,862 in Wall Photos

प्याज की कुरकरी रिंग.....

इसी कड़ी में आप नाश्ते में बनाये प्याज की कुरकरी रिंग । चाय के साथ इसका लुत्फ ले।

3 बड़े साइज के प्याज ले। छीलकर साफकर इसके गोल गोल टुकड़े काटे।
बीच का हिस्सा अलग कर एक एक रिंग को अलग अलग कर ले।

अब एक बाउल में 4 tbsp बेसन ले। इसमे 1 tsp कॉर्नफ्लोर 1 tsp सूजी डाल दे।
थोड़ा सा तेल व नमक डाल दे।
पानी की सहायता से गाढ़ा घोल बना ले।

कड़ाही को गैस पर रखे। तेल डालें। तेज गर्म करके आंच मध्यम कर दे।

अब प्याज की एक रिंग को लेकर बेसन के घोल में डुबोये। बेसन चारो तरफ अच्छे से लग जाना चाहिए। और तेल में डाले। कड़ाही में आसानी से आये उतनी रिंग बेसन में डुबो कर तल लें।

कुरकरी रिंग को प्लेट में ले। उस पर थोड़ा सा चाट मसाला बुरके। खजूर इमली की मीठी चटनी के साथ खाएं व चटकारा ले।