भगवान चन्द्रप्रभु की प्राचीन जैन मूर्ति काठमांडू नेपाल मे श्री पशुपति मंदिर परिसर मे मूल गेट (मूल डोका) से सीधे हाथ पर बैंक की पीछे की तरफ स्थापित है! नेपाल में अतिप्राचीन समय में अनेक जैन मंदिर थे, जो शायद भक्तो के अभाव में समय के साथ या तो समाप्त हो गए या अन्य मत (हिन्दू, बौद्ध) के मंदिरो में परिवर्तित हो गए |