shashikant pandey's Album: Wall Photos

Photo 3,055 of 3,072 in Wall Photos

शनि देव का नाम आते ही मन में एक डर सा घर करने लगता हैं और उनके नाम के डर से ही हर इंसान बहुत कुछ सही कर्म करना शुरू कर देता है क्योंकि शनिदेव इंसान को कर्मो के अनुसार ही फल देते हैं यह बात हर व्यक्ति जनता हैं | शनिदेव भाग्यविधाता हैं, यदि निश्छल भाव से शनिदेव का नाम लिया जाए तो व्यक्ति के सभी कष्टï दूर हो जाते हैं। शनिदेव तो इस चराचर जगत में कर्मफल दाता हैं जो व्यक्ति के कर्म के आधार पर उसके भाग्य का फैसला करते हैं। इस दिन शनिदेव का पूजन सफलता प्राप्त करने एवं दुष्परिणामों से छुटकारा पाने के लिए बहुत उत्तम होता है।

शनिदेव के कुप्रभाव से व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जिन पर शनिदेव की कृपा बनती है उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। व्यक्ति की कुंडली में साढ़ेसाती अौर ढय्या होने पर ये उसकी सफलता में बाधक बनती है। इनसे मुक्ति हेतु कुछ सरल उपाय शनिवार को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं अौर बाधाअों से मुक्ति दिलाते हैं। जिससे व्यक्ति को हर कार्यों में सफलता मिलनी शुरु हो जाती है।