पायल शर्मा's Album: Wall Photos

Photo 1,232 of 4,140 in Wall Photos

पुण्य तिथि अब्दुल कलाम

पूरा नाम अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम
अन्य नाम मिसाइल मैन
जन्म 15 अक्तूबर, 1931 (आयु- 87 वर्ष) जन्म भूमि रामेश्वरम, तमिलनाडु
मृत्यु 27 जुलाई, 2015
मृत्यु स्थान शिलांग, मेघालय
अभिभावक जैनुलाब्दीन
पति/पत्नी अविवाहित
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि भारतीय मिसाइल कार्यक्रम के जनक
पद भारत के 11वें राष्ट्रपति
कार्य काल 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007
शिक्षा स्नातक
विद्यालय मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी, तमिल
पुरस्कार-उपाधि भारत रत्न (1997), पद्म विभूषण (1990), पद्म भूषण (1981), इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार एवं देशी-विदेशी कई विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की उपाधि
अब्दुल कलाम के अनमोल वचन पुस्तकें 'विंग्स ऑफ़ फ़ायर' (जीवनी), 'इण्डिया 2020- ए विज़न फ़ॉर द न्यू मिलेनियम', भारत की आवाज़, टर्निंग प्वॉइंट्स, हम होंगे कामयाब
अन्य जानकारी डॉक्टर कलाम ने भारत के विकास स्तर को 2020 तक विज्ञान के क्षेत्र में अत्याधुनिक करने के लिए एक विशिष्ट सोच प्रदान की। यह भारत सरकार के 'मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार' भी रहे।
अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम जिन्हें डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के नाम से जाना जाता है, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात थे। उनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007 तक रहा। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। वह एक गैर राजनीतिक व्यक्ति रहे। विज्ञान की दुनिया में चमत्कारिक प्रदर्शन के कारण ही राष्ट्रपति भवन के द्वार उनके लिए स्वत: खुल गए। जो व्यक्ति किसी क्षेत्र विशेष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, उसके लिए सब सहज हो जाता है और कुछ भी दुर्लभ नहीं रहता। अब्दुल कलाम इस उद्धरण का प्रतिनिधित्व करते नज़र आते थे। उन्होंने विवाह नहीं किया था। उनकी जीवन गाथा किसी रोचक उपन्यास के नायक की कहानी से कम नहीं है। चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत था कि वह सभी धर्म, जाति एवं सम्प्रदायों के व्यक्ति नज़र आते थे।भग्वतगीता का दैनिक पाठ उनके अभ्यास में रहा।वह एक ऐसे स्वीकार्य भारतीय थे, जो सभी के लिए 'एक महान् आदर्श' बन चुके हैं। विज्ञान की दुनिया से देश का प्रथम नागरिक बनना कपोल कल्पना मात्र नहीं है, क्योंकि यह एक जीवित प्रणेता की सत्यकथा है।
साभार bhartdiscovery.org