आयोजन 7 जुलाई 2019-
सम्यक प्रकाशन दिल्ली द्वारा बहुजन समाज को जागृत करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वालो को दिया जाएगा "सम्यक साहित्य रत्न सम्मान-2019".......
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
बहुजन साहित्य को संरक्षित करने हेतु कटिबद्ध तथा विपुल बहुजन साहित्य के प्रकाशन में महती भूमिका निभाने वाले "सम्यक प्रकाशन" द्वारा शाह आडिटोरियम,राजनिवास मार्ग,सिविल लाइंस,कश्मीरी गेट, दिल्ली-54 में 07 जुलाई 2019 दिन-रविवार को अपरान्ह 12 बजे से "सम्यक साहित्य रत्न सम्मान-2019" का आयोजन किया गया है।
7 जुलाई 2019 को आयोजित इस सम्मान समारोह में मुझ नाचीज को भी सम्मानित करने का पत्र सम्यक प्रकाशन के संस्थापक माननीय बौद्धाचार्य शांतिस्वरूप बौद्ध जी द्वारा प्रेषित किया गया प्राप्त हुवा है।मुझे असीम खुशी है कि देश की इस नामचीन प्रकाशन संस्था द्वारा मुझे भी सम्मानित किया जाएगा।यह मेरे व मेरे क्षेत्र के लिये एक बहुत बड़े गौरव की बात होगी।
मेरे अतिरिक्त इस प्रतिष्ठित "सम्यक साहित्य रत्न सम्मान-2019" से पूर्व राज्यपाल व लेखक मा. डा.माता प्रसाद जी,डा वीपी अशोक जी,डा. सरोज आगलावे जी,इतिहासकार डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह जी,राणार्जुन राना जी,डॉ संजय गजभिये जी,डॉ. प्रोफेसर रतन लाल जी,एम बी राजभर जी,अमर सिंह राही जी,डा. अवनीश राही जी,डा. वीके त्रिशरण जी,डा. प्रफुल्ल गड़पाल जी,डा. सविता काम्बले जी,डा. अनिल सूर्या जी,रूपनारायण सोनकर जी,एस आर संजीवन राव जी,डा साकेत वर्द्धन जी,चरण सिंह भंडारी जी,कौशलेंद्र प्रताप यादव जी,अनिल बौद्ध जी,थिमती शशि रत्तू जी,आर ए सेठ जी,इंजीनियर चंद्रसेन बौद्ध जी,सज्जन क्रांति जी,डा गुलाब जी,डा पूनम तुसामड जी,आर सी वर्मा जी,रमेश गौतम जी,इंजीनियर विजय वीर सिंह जी,मलूक चन्द्र बेनीवाल जी तथा आर बी सुमन जी को भी सम्मानित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त "कुमारजीव सम्यक साहित्यरत्न सम्मान-2019"द्वारा माननीय भगीरथ जी,विनय वासनिक जी,डा प्रभाकर गजभिये जी,के एल अहीरवाल जी,डा लोबजंग दोरजे जी,एच बी बौद्ध जी,डा रोझा मेश्राम जी,एम जी भगत जी,डा बाल्मीकि प्रसाद जी तथा द्वारका राजू भारती जी अनुवादक गण को सम्मानित किया जाएगा।
सम्यक प्रकाशन के संस्थापक माननीय बौद्धाचार्य शांतिस्वरूप बौद्ध जी का यह कथन कि"बुद्ध,फुले,अम्बेडकर किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नही करते हैं,और न ही हमारा सँविधान हमे हथियार उठाने की इजाजत देता है;मगर जब देश मे वैचारिक युद्ध छिड़ा हो तो इस युद्ध मे किताब से बड़ा कोई हथियार नही हो सकता।" बहुजन साहित्य सृजन के क्षेत्र में अत्यंत ही उत्प्रेरक व उत्साहबर्द्धक है।
7 जुलाई 2019 को दिल्ली में आयोजित इस विशाल 5 वां सम्यक साहित्य रत्न सम्मान 2019 के सफल आयोजन की कामना के साथ आदरणीय आयोजक बौद्धाचार्य शांतिस्वरूप बौद्ध जी को बहुत-बहुत साधुवाद!
-चन्द्रभूषण सिंह यादव
प्रधान संपादक-"यादव शक्ति"
कंट्रीब्यूटिंग एडिटर-"सोशलिस्ट फ़ैक्टर"
Tagged: