Kamaljeet Jaswal's Album: Wall Photos

Photo 997 of 1,789 in Wall Photos

देहरादून में 5 जून को एक साधारण धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर कई प्रबुध्द लोगों ने अपने उपस्थिति दर्ज करवाई उन सभी महानुभावों का विशेष आभार। दीपा कौशलम दीदी जिन्होंने केवल थोड़े समय मे ही इसकी रूपरेखा तय की उनका विशेष धन्यबाद एवं जबरसिंह वर्मा जी जिन्होंने घटना पर पूर्ण प्रकाश डाला एवं इस मुददे से जमीनी स्तर पर जुड़े हुए हैं। इस तरह के आयोजन से हालांकि कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकलते मगर हम मुददों की गहराई समझने में सफल होते हैं, जागरूकता बढ़ती है और लोगों में एक सन्देश भी जाता है कि कैसे अपराध बढ़ रहे हैं उनका मुकाबला कैसे किया जाय। पीड़ित के पक्ष में खड़ा होना मानवतावादी विचार को मजबूत करता है।

जहां तक इस प्रदर्शन या कहूँ बैठक का सवाल है तो इसमें कई लोगों ने साथ दिया, कई लोगों की संवेदना साथ थी तो कई लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करके उनका मनोबल बढ़ाया है। महिला संगठन भी इस दिशा में सक्रिय और सशक्त नजर आ रहा है। सरकार ऐसे मामलों में 5 लाख तक कि मदद कर सकती है तो सरकार ने अभी ढाई लाख की राशि पीड़ित परिवार को सौंपी है। अनुसूचित जाति आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है, बच्ची की हालत में सुधार है बहुत जल्द अब डिस्चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा सरकार और समाज के सभी नुमाइंदे भी अपनी नजर बनाए हुए हैं इससे न्याय की आस निष्पक्षता के साथ बढ़ जाती है। आर पी विशाल।।