सुरजा एस's Album: Wall Photos

Photo 650 of 7,503 in Wall Photos

पत्थर पर लिखे नाम
जल्दी नहीं मिटते
जैसे बेटों के नाम
पुरखों की हवेलियों के पत्थर पर
और बेटियों के नाम
पिता के हृदय के पत्थर पर
जो अक्सर डूब जाते हैं
परम्पराओं के समुद्र में
परम्पराएँ अनुमति नहीं देतीं
बेटियों को राम होने की
कि उनके नाम
पत्थर को तैर कर
पुल होना सिखा दें...!!