सुरजा एस's Album: Wall Photos

Photo 1,488 of 7,495 in Wall Photos

वक्त से भी वो लड़ी दिखती है
एक कोने में खड़ी दिखती है

हो चुकी है वो इतनी दुबली अब
कोई पतली सी छड़ी दिखती है

फिक्र की हैं लकीरें अब माथे पर
दिल में बेचैन बडी दिखती है

टाट की हैं दीवारें बिन छप्पर
कैसी मुश्किल की घड़ी दिखती है

शहर तूफ़ान की ज़द में आया है
क्या मुसीबत की झड़ी दिखती है

सब ख़ुदा के हवाले करता हूँ
वो तो बेख़ौफ़ अड़ी दिखती है