पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 33,941 of 35,625 in Wall Photos

जीरा आलू....

सबसे पहले 4 बड़े साइज के आलू को चूल्हे की गरम राख में दबाकर या कॉल की अंगीठी के निचले भाग में रख कर सेक ले।

अच्छी तरह सिकने पर ठंडे कर छीलकर उतार दे। चाकू से टुकड़े कर ले।

कड़ाही को गैस पर रखे। 2 चम्मच देशी घी डाले।
गरम होने पर पीली सरसों मेथी दाना डाल कर तड़काये।

2 tsp काजू पेस्ट 2 tsp बादाम पेस्ट डाले। चम्मच से चलाते हुए 1 मिनटा पकाये।

कटे हुए आलू डाल दे।

काली मिर्च पाउडर सफेद मिर्च पाउडर हींग नमक अमचूर पाउडर धनियां पाउडर सौफ पाउडर जीरा पाउडर गरम मसाला आचार मसाला डाल दे। बारीक कटी हरी धनियाँ पत्ती पुदीना पत्ती डाल दे।

अच्छी तरह से मिलाकर एकसार कर दे।

गैस बंद कर दे। सब्जी तैयार है।

गरमागरम सब्जी को रोटी नान परांठा के साथ या चावल के साथ खाये।