पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 34,322 of 35,625 in Wall Photos

6. वेजी पाकेट
सामग्री :--- 4 स्लाइस सैंडविच ब्रेड, 4 टेबल स्पून मैदे का गाढ़ा घोल
स्टफिंग :--- 2 टेबल स्पून तेल, 4 टेबल स्पून लम्बी बारीक कटी हुई पत्तागोभी, 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई फूलगोभी, 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई गाजर, 4 टेबल स्पून बारीक कटी हुई प्याज, 2 टी स्पून बारीक कटी हुई लहसुन, नमक स्वादानुसार बारीक कटी हुई हरी मिर्च 2 टी स्पून, 1 टी स्पून चिली फ्लेक्स, 2 टी स्पून मिक्स हर्ब्स ।
विधि :--- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के चारो कार्नर निकाले । उसके बाद स्लाइस को बेलन से बेलकर लम्बी शीट की तरह बेले । ब्रेड स्लाइस की बेली हुई शीट पर आधी ब्रेड स्लाइस पर स्टफिंग रखकर चारो तरफ किनारो पर मैदे का घोल लगाये और बचे ब्रेड भाग से कव्हर करे दबा दबाकर ब्रेड को सील करे।गरम तेल मे तेज आंच पर गोल्डन ब्राउन तले ।
स्टफिंग :--- पैन मे तेल गरम करे उसमे पहले लहसुन डाले हल्का लाल होने पर हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का लाल होने पर एक एक करके सभी सब्जियां डाले नमक स्वादानुसार डालकर तेज आंच पर चलाये कुछ देर पकाए चिली फ्लेक्स मिक्स हर्ब्स डालकर मिलाये थंडा करे ।