पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 34,420 of 35,625 in Wall Photos

बुधवार 11.07.2018
आषाढ़ कृष्ण पक्ष 13
विक्रम सम्वत् 2075
श्री वीर निर्वाण सम्वत् 2544

*आज विश्व जनसंख्या दिवस है*

*सुविचार*

पांच छोटी कथायें

1. एक बार सभी गाँव वासियों ने अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना करने की सोची. सभी गाँव वासी एक स्थान पर एकत्रित हो गए किन्तु सिर्फ़ एक बालक छाता लेकर आया.
यह विश्वास है.

2. जब आप छोटे बच्चे को हवा में उछालते हैं तो बच्चा हंसता है क्योंकि वह जानता है कि आप उसे झेल लेंगे.

यह भरोसा है.

3. प्रत्येक रात्रि को हम बिस्तर पर सोने जाते हैं बिना किसी आश्वासन के कि अगली सुबह हम जिंदा उठेंगे. फिर भी हम अलार्म सेट करते हैं अगली सुबह उठने के लिए.

यह आशा है.

4. हम भविष्य के लिए बड़ी बड़ी योजनायें बनाते हैं बावजूद इसके कि हमारा भविष्य के बारे में ज्ञान शून्य है या किसी भी अनिश्चितता के बारे में हम निश्चित नहीं हैं.

यह आत्म विश्वास है.

5. हम देखते हैं कि विश्व भुगत रहा है और इसकी पूर्ण संभावना है कि हमारे साथ भी यही होगा. किन्तु फिर भी हम विवाह करते हैं.

यह है अति आत्म विश्वास ।

अज्ञात

*इतिहास में आज*

1922 : हॉलीवुड की स्थापना हुई। हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है।

सभी मित्रों को सपरिवार सादर जयजिनेंद्र, शुभप्रभात और नमस्कार। आपका दिन मंगलमय हो।

चित्र जैन मंदिरजी तिलक नगर इंदौर म.प्र. का है।