पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 7,825 of 35,625 in Wall Photos

शनिवार 02.02.2019
माघ कृष्ण पक्ष 13
विक्रम सम्वत् 2075
श्री वीर निर्वाण सम्वत् 2545

*आज विश्व आर्द्रभूमि दिवस है।*

*सुविचार*

फूलों की तरह मुस्कुराते रहिये,
भंवरों की तरह गुनगुनाते रहिये,
चुप रहने से रिश्ते भी उदास हो जाते हैं,
कुछ उनकी सुनिये कुछ अपनी सुनाते रहिये।
भूल जाइये शिकवे शिकायतों के पलों को और
छोटी छोटी खुशियों के मोती लुटाते रहिये।

*शौक पूरे करो, ज़िन्दगी तो खुद ही एक दिन पूरी हो जाएगी।*

*इतिहास में आज*

1556 : चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।

*सभी मित्रों को सपरिवार सादर जयजिनेंद्र, शुभप्रभात और नमस्कार। आपका आज का दिन शुभ और मंगलमय हो।*

चित्र श्री जैन मंदिरजी कोल्हुआ पहाड़ झारखंड का है।