शुक्रवार 15.03.2019
फाल्गुन शुक्ल पक्ष 9
विक्रम सम्वत् 2075
श्री वीर निर्वाण सम्वत् 2545
*आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस है।*
*सुविचार*
एक विचार लो| उस विचार को अपना जीवन बना लो - उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उस विचार को जियो| अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो| यही सफल होने का तरीका हैं|
स्वामी विवेकानन्द
*माना दुनियाँ बुरी है, सब जगह धोखा है।*
*लेकिन हम तो अच्छे बने, हमें किसने रोका है।*
*इतिहास में आज*
2008 : देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान 'एनीमेरी मेडिसन' के लिए चुना गया।
*सभी मित्रों को सपरिवार सादर जयजिनेंद्र, शुभप्रभात और नमस्कार। आपका आज का दिन शुभ और मंगलमय हो।*