पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 11,488 of 35,402 in Wall Photos

भावे भजो भावे भजो जिनराया,
चौबीस जिनवर पाया जी पाया।।

ऋषभ अजित संभव अभिनन्दन,
सुमति पद्म सुपार्श्व पद वंदन;
आतम में अपनापन करके, मिथ्यातम को दूर भगाया।
जिनवर भजूँ आतम लखूं जिनराया।।1।। चौबीस जिनवर..।।

चंद्र पहुप शीतल श्रेयांस जिन,
वासुपूज्य अरहन्त महा जिन;
वीतराग परिणति प्रगटाकर, निर्ग्रंथों का पथ अपनाया।
समकित लहूँ चारित्र लहूँ, जिनराया।।2।।चौबीस जिनवर..।।

विमल अनन्त धर्म जस उज्ज्वल,
शान्ति कुन्थु अर मल्लि सुनिर्मल;
शुक्लध्यान की श्रेणी चढ़कर, क्षण में केवलज्ञान उपाया।
आनन्द लहूँ कैवल्य लहूँ, जिनराया।।3।।चौबीस जिनवर..।।

मुनिसुव्रत नमि नेमि पार्श्व प्रभु,
वर्द्धमान जिनराज महाविभु;
स्याद्वादमय दिव्यध्वनि से, जग को मुक्ति-मार्ग बताया।
ऐसा बनूँ तुम जैसा बनूँ, जिनराया।।4।।चौबीस जिनवर..।।

(Copied from JinSwara with little bit editing)