पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 11,868 of 35,625 in Wall Photos

एक लाजवाब सवाल सी जिंदगी
कोई ख्वाब सी,ख़याल सी जिंदगी

जिंदगी तो जिंदगी,इसे जो कहो
ख़ुदी बेख़ुदी के हालचाल सी जिंदगी

जनम दर जनम जीते मरते भी
जीने-मरने को मुहाल सी जिंदगी

कौन जाने कि मामला क्या है असल
कभी निहाल तो कभी निढाल सी जिंदगी

खुशी का नज़रिया सबका अपना-अपना
कंगालियों से माला-माल सी जिंदगी।