पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 23,995 of 35,413 in Wall Photos

आज #रामायण का अंक देखा
प्रभु #श्री_राम की, माता, पिता, बन्धु, सखा, पुरजन आदि सभी के प्रति जो #विनय थी वह आज प्रत्येक मनुष्य को सीख लेना चाहिए ।

सारा धर्म कर्म एक तरफ और विनय एक तरफ सच विनय की महिमा अपरंपार है।हमारे भाव देखिए आज हमारी इस रचना मे कुछ इस तरह सादर---

#विनय -दोहाष्टक

#विनय महातप जो तपें,वो ही योगी श्रेष्ठ ।
#विनय सम्पन्न भावना ,,भाते मुनिवर ज्येष्ठ । ।

#विनय से ही विद्या मिले,तब ही तो विद्वान।
#विनय विवेकी नित करें, जो उनकी पहचान।।

#विनय शील की सरलता,सबकुछ सरल बनाय।
#विनय शील की योग्यता,मन चाहा दिलवाय।।

#विनय से श्रेष्ठि जन भी,पल मे गले लगाय।
#विनय ही मिश्री घोलती,विनय ही सर्व सुखाय।।

#विनय सीख नित दीजिए, चाहे शिशु अवोध ।
#विनय से ही सुख सम्पदा,हुए अनेको शोध।।

#विनय महत्व को देखें ,सैनिक पुलिस जवान।
#विनय यदि जो भूले तो,भारी दंड विधान।।

#विनय ही ऐसा धर्म जो,बिना द्रव्य के होय।
#विनय बिना न धर्म,चाहे मोती थाल सँजोय।।

#विनय स्वप्न न भूलिए,यह भूले सब खोय।
#विनय मोक्ष का द्वार है,'दिव्या'सँजोय।।