पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 30,471 of 35,625 in Wall Photos

"बदलती बरसातें ..."
********************
बौछारें यादों और प्यार की,
मुस्कुरा के भिगोती हैं
अक्सर यूँ..
छा जाए हरयाली मन उपवन में,

तो कभी पड़ते छींटें छन्न से,
तपती जिंदगी पर यूँ,
गुम कर दे चमक ख्वाहिशों की,
हालात की छायी भापों में ...

टपकती हैं जिंदगी की छत से ..
बूंदें उम्र की मुससल तो,
सींचती रिश्तों की बगिया..
आशा और विश्वाश की बाँहों में,

कभी तो तर कर दे बंद आँखें,
उठे चेहरे पे फुहारें मुस्कानों की..
तो कभी उखाड़ दे पांवों को..
हलकी एक ठोकर सैलाबों में.

जिंदगी का इंद्रधनुष शायद..
यूँ ही जन्म लिया करता है..
बिखेरे दिलकश रंग आसमानों पे,
गरजते,घुमड़ते बादलों के जमाने में.
- प्रवीण अग्रवाल