पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 25,067 of 35,625 in Wall Photos

लगा सको तो बाग लगाओ, आग लगाना मत सीखो।
जला सको तो दीप जलाओ , हृदय जलाना मत सीखो।
दिखा सको तो राह दिखाओ, पथ भटकाना मत सीखो।
बिछा सको तो फूल बिछाओ, शूल बिछाना मत सीखो।
पिला सको तो सुधा पिलाओ, जहर पिलाना मत सीखो।
बहा सको तो प्यार बहाओ, रक्त बहाना मत सीखो।
सुना सको तो गीत सुनाओ, कभी रूलाना मत सीखो।
सिखा सको तो सदृकर्म सिखाओ,दुष्कर्म सिखाना मत सीखो।
बना सको तो इतिहास बनाओ, मिथ्या स्वप्न देखना मत सीखो
आदर्श वाक्य'' जो व्यक्ति अभाव में जीता है,
वह जीवन संघर्ष के नित नये आयाम ढूंढ़ता रहता है ''