पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 31,967 of 35,625 in Wall Photos

बुधवार 10.01.2018
माघ कृष्ण पक्ष 9
विक्रम सम्वत् 2074
श्री वीर निर्वाण सम्वत् 2544

*आज के दिवस*
विश्व हिन्दी दिवस।
एयर डिफ़ेंस आर्टिलरी दिवस।
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।

*सुविचार*

शरीर साधन है..........

धर्म साधना का अंग है, शरीर साधन है. इसलिए शरीर को, मन को स्वस्थ रखें. स्वास्थ्य बिगड़ जाता है तो मन के परिणाम भी बिगड़ जाते हैं, आर्त रौद्र परिणाम हो जाते हैं. जिनसे कर्म बंधते हैं. शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा. इसलिए शरीर - मन - वाणी तीनों को स्वस्थ, पवित्र बनाए रखने के लिए देहज्योति, ज्ञानज्योति और शब्दज्योति, तीनों की प्रज्वलित रखिये, इसी में कल्याण है.

आचार्य श्री १०८ विद्यानंद जी महाराज
"गुरु वाणी" पुस्तक से

*इतिहास में आज* :
1836 - प्राेफेसर मधुसूदन गुप्ता ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बाद मानव शरीर का विच्छेदन कर आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

सभी मित्रों को सपरिवार सादर जय जिनेंद्र, शुभप्रभात, नमस्कार और मंगलमय दिवस की कामना के साथ।

चित्र जैन मंदिरजी अयोध्या नगर भोपाल म.प्र. का है।