पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 32,047 of 35,625 in Wall Photos

सोमवार 15.01.2018
माघ कृष्ण पक्ष 14
विक्रम सम्वत् 2074
श्री वीर निर्वाण सम्वत् 2544

*आज थल सेना दिवस है*

*सुविचार*
मन बिना पेंदी की बाल्टी के समान होता है। बेपेंदी बाल्टी को नदी, तालाब, समुद्र से भी नहीं भरा जा सकता। जिसके मन में संतोष नहीं है अगर उसे सारे संसार की संपत्ति भी मिल जाए तो वह असंतृप्त रहता है। जीवन में सुख चाहिए तो अपना नजरिया बदलो। जब-जब भी तुम्हारी नजरें अभावों पर जाएंगी तो सिर्फ दुख के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।

मुनि 108 श्री पुलकसागरजी महाराज

*इतिहास में आज* :
2010 – तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पाँच मिनट पर खत्म हुआ। दोपहर 1.15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।

सभी मित्रों को सपरिवार सादर जयजिनेंद्र, शुभप्रभात और नमस्कार। आपका दिन मंगलमय हो।

चित्र जैन मंदिरजी  मोरार ग्वालियर म.प्र. का है।