पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 32,129 of 35,625 in Wall Photos

एक छोटा सा बच्चा अपने दोनों हाथों में एक एक एप्पल लेकर खड़ा था
उसके पापा ने मुस्कराते हुए कहा कि
"बेटा एक एप्पल मुझे दे दो"
इतना सुनते ही उस बच्चे ने एक एप्पल को दांतो से कुतर लिया.
.
.
उसके पापा कुछ बोल पाते उसके पहले ही उसने अपने दूसरे एप्पल को भी दांतों से कुतर लिया
.
अपने छोटे से बेटे की इस हरकत को देखकर बाप ठगा सा रह गया और उसके चेहरे पर मुस्कान गायब हो गई थी...
.
.
तभी उसके बेटे ने अपने नन्हे हाथ आगे की ओर बढाते हुए पापा को कहा....
.
"पापा ये लो ये वाला ज्यादा मीठा है.
......
.
शायद हम कभी कभी पूरी बात जाने बिना निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं..
.
.
किसी ने क्या खूब लिखा है:
नजर का आपरेशन तो सम्भव है,...
.
पर नजरिये का नहीं..!!!
फर्क सिर्फ सोच का होता है.....
.
वरना , वही सीढ़ियां ऊपर भी जाती है ,और नीचे भी आती है...