पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 32,145 of 35,567 in Wall Photos

शुक्रवार 19.01.2018
माघ शुक्ल पक्ष 2
विक्रम सम्वत् 2074
श्री वीर निर्वाण सम्वत् 2544

*सुविचार*

*बिलकुल सत्य है*

एक माचिस की तिल्ली, एक घी का लोटा,
लकड़ियों के ढेर पे, कुछ घण्टे में राख.....
बस इतनी-सी है
आदमी की औकात !!!!

जिन्दगी भर, मेरा- मेरा- मेरा  किया....
अपने लिए कम , अपनों के लिए ज्यादा जीया ...
कोई न देगा साथ...जायेगा खाली हाथ....
क्या तिनका ले जाने की भी है हमारी औकात   ???

ये है हमारी औकात  फिर घमंड कैसा ?  

अज्ञात

*इतिहास में आज* :
1597: मुगलों को नाकों चने चबवाने वाले मेवाड़ के शेर महाराणा प्रताप का निधन हुआ था.

सभी मित्रों को सपरिवार सादर जयजिनेंद्र, शुभप्रभात और नमस्कार। आपका दिन मंगलमय हो।

चित्र जैन मंदिरजी शक्तिनगर जबलपुर म.प्र. का है।