पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 32,484 of 35,625 in Wall Photos

गाँव शहर या छत आँगन,
गली मोहल्ला और बाज़ार,
लूँ सांस कहाँ बेडर होकर,
वो जगह दिखा दो बस एक बार,

कसे हुए या ढीले- ढाले,
जीन्स- स्कर्ट और साडी- सलवार,
किसमें ना होगी इज़्जत तार,
वो वस्त्र बनवा दो बस एक बार,

दोस्त सहेली या रिश्तेदार,
चलूँ अकेले या संग परिवार,
जिस संग ना होगा मुझपे वार,
वो साथ मिला दो बस एक बार,

सुबह शाम और भरी दोपहरी,
या काली रात का हो अंधकार,
जिस वक्त ना होगा अत्याचार,
वो समय बता दो बस एक बार,

छ: माह उम्र या सोलहवां साल,
उम्र अधेड़ या लटकी खाल,
जिस उम्र ना बनूँगी तानों की शिकार,
वो उम्र बता दो बस एक बार.

कोई कुछ तो बता दो बस एक बार...!!