पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 32,888 of 35,625 in Wall Photos

बुधवार 21.03.2018
चैत्र शुक्ल पक्ष 4
विक्रम सम्वत् 2075
श्री वीर निर्वाण सम्वत् 2544

*आज दिन और रात की अवधि बराबर रहेगी।*

*आज विश्व वानिकी दिवस, विश्व कठपुतली दिवस, अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस और विश्व कविता दिवस है*

*सुविचार*

जब हम मर जाते हैं तो हमारा कमाया हुआ पैसा बैंक में या घर की तिजोरी में ही रह जाता है।

जब हम जिंदा रहते हैं तब हमें ये पैसा कम लगता है और इसको बढ़ाने में लगे रहते है और खर्च नहीं करते है।

ज़िन्दगी ज्यादा उम्र तक जीना और स्वस्थ रहना ज्यादा जरूरी है बजाय अधिक धन संचय के।

एक पूरी ज़िन्दगी की कमाई का 70% हम दूसरों के उपयोग के लिए छोड़ जाते हैं।

इसलिए मित्रों....।

थोड़ा है थोड़े की जरूरत है।

बस जियो दिलसे, ज़िन्दगी न मिलेगी दुबारा।

अज्ञात

*इतिहास में आज*

1791: ब्रितानी सेना ने टीपू सुल्तान से बंगलुरु छीन लिया.

सभी मित्रों को सपरिवार सादर जयजिनेंद्र, शुभप्रभात और नमस्कार। आपका दिन मंगलमय हो।

चित्र जैन मंदिरजी तपोभूमि उज्जैन म.प्र. का है।