पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 33,324 of 35,625 in Wall Photos

गुरुवार 19.04.2018
वैशाख शुक्ल पक्ष 4
विक्रम सम्वत् 2075
श्री वीर निर्वाण सम्वत् 2544

*सुविचार*

जिंदगी खूबसूरत बनाने के बीस उपाय:

1.खुद की कमाई से कम खर्च हो, ऐसी जिन्दगी बनायें, 
2. दिन में कम से कम 3 लोगों की प्रसंशा करें,
3. खुद की भूल स्वीकारने में कभी भी संकोच मत करें,
4. किसी के सपनों पर कभी भी न हंसें,
5. अपने पीछे खड़े व्यक्ति को भी कभी आगे जाने का मौका दें, 
6. रोज हो सके तो सूरज को उगता हुआ अवश्य देखें,
7. खूब जरुरी हो तभी कोई चीज उधार लें,
8. किसी से कुछ जानना हो तो, विवेक से दो बार पूछें,
9. कर्ज और शत्रु को कभी बड़ा मत होने दें, 
10. ईश्वर पर अटूट पूरा भरोसा रखें, 
11. प्रार्थना करना कभी मत भूले, प्रार्थना में अपार शक्ति होती है, 
12. अपने काम से मतलब रखें,
13. समय सबसे ज्यादा कीमती है, इसको फालतू कामो में खर्च मत करें, 
14. जो आपके पास है, उसी में खुश रहना सीखें, 
15. बुराई कभी भी किसी की भी मत करें, क्योकिं बुराई नाव में छेद समान है। छेद छोटा हो या बड़ा, नाव तो डुबो ही देता है, 
16. हमेशा सकारात्मक सोच रखें,
17. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है, बस उस हुनर को दुनिया के सामने लायें,
18. कोई काम छोटा नहीं होता, 
19. सफलता उनको ही मिलती है जो कुछ करते हैं, 
20. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं बल्कि कुछ करना पड़ता है |

अज्ञात

*इतिहास में आज*

1975 : तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया।

सभी मित्रों को सपरिवार सादर जयजिनेंद्र, शुभप्रभात और नमस्कार। आपका दिन मंगलमय हो।

चित्र जैन मंदिरजी मोंंबासा केन्या  का है।