12.12.2019 को भारतीय किसान यूनियन ( तोमर) के चक्का जाम आंदोलन में *जाम से मुक्त रहेंगे एम्बुलेंस, स्कूल गाड़ी,मरीज का निजी वाहन व मोटरसाइकिल*
मैं भारतीय किसान यूनियन ( तोमर) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विनती करते हुए कहता हूं कि 12.12.2019 में गन्ना मूल्य न बढ़ाये जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के चक्का जाम आंदोलन में एम्बुलेंस, बीमार व्यक्ति, मोटरसाइकिल, स्कूली बच्चो के वाहन को ना रोका जाए
जाम में फसने वाले यात्रियो के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए यात्रियों को किसानों की पीड़ा बताकर सहयोग की अपील करें। सभी सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता इनका कड़ाई से पालन करे।