राजीव तोमर's Album: Wall Photos

Photo 118 of 2,677 in Wall Photos

*छुटमलपुर 12.12.2019
किसानों की समस्याओं व सुविधाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन(तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आह्वान पर प्रदेश के कई जिलो में भाकियू तोमर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन तहसील व ब्लॉक स्तर पर किया गया।जिसके तहत स्थानीय ब्लॉक व तहसील के पदाधिकारियों सहित भाकियू तोमर के कार्यकर्ता छुटमलपुर के ज्योति किरण तिराहे पर एक जुट हुए किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन फतेहपुर थानाध्यक्ष अमित शर्मा को सौंपा।
मंडल प्रभारी अजय पुडींर ने कहा कि मौजूदा सरकार अगर किसानों के हित में उचित फैसले नही लेती है तो बहुत बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
उन्होने कहा किसान के गन्ने का दाम अभी तक बकाया पड़ा है।किसानों की बकाया राशि ब्याज समेत चुकाया जाए।अगर ऐसा नही होता है तो किसान द्रारा भी बैंक के लोन का ब्याज नही दिया जाएगा सिर्फ मूलधन ही भुगतान किया जाएगा।
पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज हो रहे मुकदमे पर आक्रोशित किसानों ने कहा कि पराली व गन्ने की पत्तियों के लिए सरकार उचित प्रबन्धन करें।
*इस मौके पर मंडल प्रभारी अजय पुंडीर के नेतृत्व में मुजफ्फराबाद ब्लॉक अध्यक्ष सुशील काम्बोज, छुटमलपुर नगर अध्यक्ष हाजी सलीम, नगर उपाध्यक्ष सलीम जावेद, पवाॅरका ब्लॉक प्रभारी सुनील राणा, नगर सचिव मौ. सलमान,प्रधान संजय काम्बोज, स.पुर तहसील प्रभारी राव सलीम, राव इकलाख सिद्धकी, मुस्तकीम, इकबाल, इसरार, असलम, राव रियाज, राव नसीम, राव इरफान, याकूब मिंटू राणा, प्रमोद राणा, रामपाल सैनी, धर्म सिंह सैनी, डॉ. अक्षय दीक्षित, रवि भगत, डॉ. देवेन्द्र पुंडीर राव रसीद, राव शाकिर, नूर आलम, असलम, राव अलीम, राव सलीम, दिनेश शर्मा, नितिन गर्ग, अजय राणा, प्रीतम, सफीक अहमद सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।*