राजीव तोमर's Album: Wall Photos

Photo 564 of 2,677 in Wall Photos

सहारनपुर 16.3.2020 भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आज पिलखनी स्थित "पिलखनी डिस्टिलरी एंड केमिकल वर्क्स" फैक्टरी के गेट पर एक धरना प्रदर्शन किया।आज यह धरना प्रदर्शन डिस्टिलरी द्वारा भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के उपाध्यक्ष दिलशाद मलिक का भुगतान नही किये जाने के सम्बन्ध में किया गया।भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के उपाध्यक्ष द्वारा फैक्ट्री को फायर वुड(लकड़ी की कुट्टी) की सप्लाई की गयी थी जिसके भुगतान को फैक्टरी प्रबंधन पिछले 6 माह से लटकाए हुए था और भुगतान नही कर रहा था।धरना प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह ,महासचिव राहुल बेदी ,जिला प्रवक्ता नवाब सिंह, मंडल अध्यक्ष विजयपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।