संजीव जैन's Album: Wall Photos

Photo 2,357 of 15,034 in Wall Photos

कृपया उत्तर दे.....

किसी चोराहे पर कोई कीमती वस्तु पड़ी है।एक व्यक्ति वहां से गुजरा। जब उसकी नजर उस वस्तु पर पड़ी तो वह अवाक् रह गया। यत्र तत्र देखा और विचार किया कि कोई मालिक दिखाई नहीं दे रहा है। क्या उठा लूँ।

यहाँ दो संभावनाएं हैं।

1 उसने वस्तु को उठाया और भाग गया।
2 वह वस्तु को उठाने ही वाला था कि उसे विचार आया कि यदि पकडे गए तो?
अतः वह उसे वहीं छोड़कर चला गया।

तभी एक अन्य व्यक्ति वहां आया, उसकी नजर भी उस वस्तु पर पड़ी। वह उठाने का या न उठाने का विचार करता उससे पहले ही उसकी नजर एक बोर्ड पर पड़ी। जिस पर लिखा था - "यदि कोई इस वस्तु को बुरी नजर से देखेगा भी तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जावेगी।" इतना पढ़ते ही वह व्यक्ति शराफत से वहां से चला गया।

उसके जाने के बाद एक अन्य व्यक्ति वहां आया। उसने भी वस्तु को देखा और बोर्ड को पढ़ा। जिस पर और आगे लिखा था कि - " जो कोई भी इस वस्तु को यहाँ यथा स्थिति रहने देगा, उसे इससे कई गुना अधिक कीमत का पुरुस्कार दिया जावेगा।" पुरुस्कार की लालसा में उस व्यक्ति ने उस वस्तु की ओर से अपने को विरक्त बना लिया।

यहाँ कौन चोर नहीं है??