संजीव जैन's Album: Wall Photos

Photo 10,942 of 15,617 in Wall Photos

जन सुनवाई में निगमायुक्त को ज्ञापन दिया और 3 दिन में ये अवेध और देश के दुश्मंन चीन के अऒप्पो और वीवो कपनी के होर्डिंग हटाने की मांग करी
पहले आवेदन फिर निवेदन उसके बाद होर्डिंग अप्पो और विवो दे दना दन

श्रीमान आयुक्त महोदय
नगर पालिका निगम
इंदौर

विषय:- ओप्पो और वीवो के बोर्ड एवम् होर्डिंग हटाने हेतु।

महोदय जी,

हिन्द राष्ट्र संगठन सदैव देश हित हेतु समय समय पर जागरूकता अभियान चलाकर देशवासियो को जागरूक करता आ रहा है। ओप्पो और विवो के सभी होर्डिंग ग्लोशाइन बोर्ड नियमो के विरुध्द और आधिकारिक मानको के अनुसार नहीं लगाये गए है साथ ही चाइना द्वारा लगातार भारत की सीमा पर कब्ज़ा और घुसपैठ जारी है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा को भी चायना (चीन) द्वारा रास्ता बंद कर हिन्दू भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया। आज से हमें भी चायना का विरोध चीन द्वारा बनाई वस्तुओ का बहिष्कार कर करना चाहिए। शुरुवात हमारे रोज़ उपयोग में आने वाले मोबाईल फोन *ओप्पो और वीवो* का माल भारत में बेच कर चीन खुद की अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत बना रहा है और उन रुपयो का इस्तेमाल हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान की मदद के लिए उपयोग करता है। *हिन्द राष्ट्र संघठन* आपसे निवेदन करता है 3 दिवस के अंतर्गत इंदौर शहर में लगे *ओप्पो और वीवो* के होर्डिंग हटा कर चीन का विरोध करे। 3 दिवस के बाद *हिन्द राष्ट्र संघठन* स्वयं शहर में लगे तमाम होर्डिंग और पोस्टर हटाएगा।