संजीव जैन's Album: Wall Photos

Photo 2,688 of 15,035 in Wall Photos

आपको भी लगता होगा कि गलतियां हुई है। कोरोना से बचने के लिए हम कब क्या कर सकते थे और क्या करने से चूक गए, इस बारे में बहुत बातें दिमाग में आती होगी। पर महत्वपूर्ण ये है कि अब हम क्या कर सकते है। अब कोई ऐसी गलती न करे कि भविष्य में भी आप ये ही सोचें कि आपसे गलतियां हुई है।

अब क्या करना है?

1. सावधान रहना है।
2. जरुरी हो तो ही बाहर जाना है।
3. मिलने जुलने के दौरान उचित दूरी बनाए रखनी है।
4. मुँह और नाक ढक कर रखना है, मास्क से या किसी कपड़े से।
5. साबुन से हाथ धोते रहना है। महत्वपूर्ण है कि 20 सेकंड तक साबुन लगाई जाए।
6. मुँह पर, आँख पर हाथ लगाने से बचना है।

जय हिन्द